स्वयंसेवियों ने चलाया सुधारीकरण और पॉलीथिन उन्मूलन अभियान
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
राजकीय इंटर कॉलेज बेसोगिलानी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खतरा में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने कालसी-बैराटखाई से गांव की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया। इसके पहले सुबह योगाभ्यास किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, जगवीर चौहान, सुनील तोमर, उदय सिंह तोमर, जनक सिंह तोमर, प्रिया तोमर, बलवीर सिंह बिष्ट, मीना चौहान, रीना चौहान, नीतू तोमर, अंकित चौहान, आशिता तोमर, सरोज, उर्मिला तोमर आदि मौजूद रहे।
वहीं जीआईसी पजिटिलानी के स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने मुख्य सड़क के दोनों ओर सफाई की और ग्रामीणों को पॉलीथिन के नुकसान बताए। कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिय बहुखंडी ने स्वयंसेवियों को योगासन का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में स्किल इंडिया और राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर तनु तोमर, रुचिका, निकिता, किरन, विपिन, रोहित, विदेश आदि मौजूद रहे।