फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन करें जेईई एडवांस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले की प्रवेश परीक्षा, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस-2018 की तैयारी छात्र ऑनलाइन भी कर सकते हैं। परीक्षा आयोजक आईआईटी कानपुर ने वेबसाइट पर मॉक टेस्ट पेपर जारी कर दिया है। इस पर छात्र कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

जेईई एडवांस का आयोजन इस साल पहली बार कंप्यूटर आधारित होगा। अभी तक केवल जेईई मेन एग्जाम ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होता था। पहली बार एडवांस परीक्षा को केवल ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया है। जेईई मेन के मुकाबले काफी मुश्किल मानी जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी छात्रों के लिए चुनौती है। लिहाजा, इससे निपटने के लिए आईआईटी कानपुर ने मॉक टेस्ट का पेपर जारी कर दिया है। जो छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से मॉक टेस्ट दे सकते हैं। परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक, मॉक टेस्ट से एक फायदा यह भी होगा कि छात्र को टाइमिंग का अंदाजा हो जाएगा और वह एडवांस परीक्षा में ज्यादा बेहतर तरीके से शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन

--
यह है जेईई एडवांस की वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें