फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सेंटा क्लॉज ने बांटीं टॉफियां, शोभायात्रा से दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज ने बांटीं टॉफियां, शोभायात्रा से दिया भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
क्रिसमस से पूर्व बृहस्पतिवार को विकासनगर बाजार में शोभायात्रा निकाल आपसी सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया गया। सेंट पॉल चर्च से शुरू हुई शोभायात्रा गीता भवन चौक, आर्य समाज मंदिर चौक, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, डाकपत्थर तिराहा होते हुए वापस चर्च पहुंची। शोभायात्रा में मरियम, जीसस, सेंटा क्लॉज और आदम-हव्वा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान सेंटा क्लॉज ने जगह-जगह पर बच्चों को टॉफियां बांटीं। शोभायात्रा नें रेव्ह. एसके सिंह, रेव्ह. भीम सिंह, ब्रदर राजन, बिन्यामिन दास, डेनिस्टन जॉय, सुंदर सिंह, रजनीश, ओबेद जॉन, कवलराज, शशि, डेनियल, अजित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सेलाकुई के दून क्रिश्चयन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्रों ने बमबम भोले, देश रंगीला, माई तेरी चुनरिया आदि गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक डॉ. गुड्डी वर्मन, प्रधानाचार्य डॉ. जीसी वर्मन, आर्येंद्र शर्मा, रजनी वर्मा, सायरा, आरती बिष्ट, अमित, पूनम राणा, दीन मोहम्मद, आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें