फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के आरोपी से तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूट के आरोपी से तमंचा बरामद
विज्ञापन

-- हरिद्वार जेल से रिमांड पर ऋषिकेश लाई पुलिस
-- आरोपी पर आर्म्स एक्ट में भी दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गंगानगर में बीते अक्टूबर माह में थोक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार जेल से रिमांड पर लेकर आरोपी रमन उर्फ रघु की निशानदेही पर ऋषिकेश से तमंचा, कारतूस और लूटी गई स्कूटी की नंबर प्लेट बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक व्यापारी से लूट के मामले में हरिद्वार जिला कारागार में बंद आरोपी रमन उर्फ रघु पुत्र रामगोपाल निवासी अलावलपुर, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी को बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर ऋषिकेश लाया गया। उसकी निशानदेही पर हरिद्वार बाईपास रोड स्थित वन विकास निगम के डिपो के पास झाड़ियों से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व लूटी गई स्कूटी की नंबर प्लेट बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे दोबारा हरिद्वार जिला कारागार भेजा जाएगा। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में लूट की रकम में से 65 हजार रुपये लेने की बात कबूली है। गौरतलब है कि बीते 30 अक्टूबर की रात आरोपियों ने गंगानगर निवासी व्यापारी पारस अग्रवाल पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल से लाखों रुपये की रकम और स्कूटी तमंचे की नोक पर लूट थी। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रमन हरिद्वार में उस पर चल रहे मुकदमों में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें