फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने मांनीं आंदोलनकारियों की मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऋषिकेश।
गंगानगर के नागरिकों का छह सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन नगर पालिका के सहायक अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हो गया। सहायक अभियंता ने आंदोलनकारियों की दो मांगों पर तत्काल कार्रवाई और चार मांगों पर सप्ताहभर में कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद आंदोलकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर गंगानगर में धरना-प्रदर्शन चौथे दिन जारी था। इस दौरान रविवार के पालिका के सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत की और निकाय द्वारा क्षेत्र में सड़क और पक्की नालियों का निर्माण तत्काल शुरू कराने की बीत कही। इसके अलावा अन्य चार मांगों का निस्तारण सात दिन कि भीतर किए जाने का भरोसा दिया। इस पर आंदोलनकारियों ने निकाय प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर एकांत गोयल, निकाय के पूर्व उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगलाण, सभासद बृजपाल राणा, वीरेंद्र सजवाण, प्रवीन कुमार गर्ग, प्रभुदयाल शर्मा, एसएम भट्ट, अमित जैन, सोनू पांडेय, मुकेश, सुधीर कालरा, शशि गौनियाल, सिमरन गाबा, रेखा चौबे, तनु रस्तोगी, संध्या गोयल, रुचि जैन, मौसम मित्तल, आरती, वरुण भाटिया, सौरभ वर्मा, आलोक शर्मा, मोहनलाल गोयल, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें