फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारज को मिली अधिशासी निदेशक की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारज ने संभाली अधिशासी निदेशक की कमान
विज्ञापन

-- टीएचडीसी मुख्यालय में किया कार्यभार ग्रहण

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में वरिष्ठ अधिकारी एचएल भारज को अधिशासी निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर कॉरपोरेशन की विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। बृहस्पतिवार को टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक कॉरपोरेट संचार डा. एएन त्रिपाठी ने बताया कि एचएल भारज इससे पहले कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त थे।
बताया कि भारज पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। वर्ष 1985 में उन्होंने एनएचपीसी के चामेरा हाइड्रो (प्रोजेक्ट स्टेज-1) हिमाचल प्रदेश से अपना कैरियर की शुरुआत की। वर्ष 1990 में एचएल भारज टीएचडीसीआईएल में शामिल हुए। वर्ष 2007 तक बीएंडआर प्लानिंग विभाग अंडरग्राउंड पावर हाउस निर्माण, डाईवर्जन टनल और स्पिलवे निर्माण कार्य में योगदान दिया। वर्ष 2010-13 तक मुख्य परियोजना अधिकारी कोटेश्वर एचईपी के रूप में सेवा प्रदान की है और परियोजना के सभी चार इकाईयों को चालू होने तक कंक्रीट बांध पावर हाउस और स्पिलवे के शेष निर्माण कार्यों की निगरानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. त्रिपाठी के मुताबिक महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत होने पर भारज ने 2013 में सामाजिक व पर्यावरण विभाग कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश में कार्यभार संभाला। बीते साल 03 जुलाई 2017 को सेवा, सामाजिक और पर्यावरण विभाग के कर्तव्यों के निभाने के दौरान उन्हें मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली। बताया कि उन्होंने अधिशासी निदेशक पर नियुक्त के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें