फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भूतों, डायनासोर से रूबरू होने पहुंचे ऋषिकुल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से आमजन को रूबरू कराने वाला अमर उजाला नए साल के मौके पर धर्मनगरी के लोगों के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए शॉपिंग मेला आयोजित कर रहा है। ऋषिकुल मैदान में होने वाले मेले का शुभारंभ रविवार शाम पांच बजे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह और स्थानीय पार्षद संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा होगी।
ऋषिकुल मैदान में डायनारसोर का शोर, भूतों की डरावनी कहानी को लेकर शॉपिंग मेला रविवार से शुरू हो जाएगा। जहां शहरियों को राजस्थानी, मद्रासी, गुजराती, पंजाबी समेत कई राज्यों के लजीज पकवानों की झलक मिलेगी, वहीं फिरोजाबादी चूड़ियां, खुर्जा की आकर्षक क्राकरी, सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, कश्मीरी ऊनी कपड़ों, गुजराती हैंडीक्राफ्ट की भी झलक देखने को मिलेगी। बच्चाें के लिए भी अमर उजाला की ओर से तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। नौनिहालों के लिए मेले में पहली बार रोबोटिक डायनासोर पार्क, भूत बंगला, लाफिंग मिरर के साथ ऊंट की सफारी करने का मौका मिलेगा। मेले के आयोजकों के मुताबिक मेले में उत्तराखंड समेत कई राज्यों की झलक देखने को मिलेगी। मेले में स्टाल बुक कराने को लेकर होड़ सी लग गई है। अब तक कई स्टाल बुक कराए जा चुके हैं। स्टाल बुक कराने को लेकर 8395876410 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम
शॉपिंग मेले में डांसिंग, सिंगिंग, बेबी शो, फेंसी ड्रेस, दुल्हन मैकअप, कुकिंग आदि प्रतियोगिता होगी। स्टैज के समस्त कार्यक्रम एसआर इवेंट द्वारा आयोजित होंगे। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें