फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चढीगांव की ओर से आयोजित 5 दिवसीय छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार बल्लीमा को दिया गया। इस दौरान उत्तराखंड महोत्सव 2017 की विजेता वसुधा ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय डांग में आयोजित छात्र शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला में अदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली ने छात्रों को उपहार भेंट किए। शिविर में छात्रों को अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बाल फिल्म दिल्ली सफारी दिखाई गई। प्रसिद्ध चित्रकार जयकृष्ण पैन्यूली ने छात्रों को मिट्टी के रंगों के माध्यम से चित्रकारी के गुर सिखाए। विजयलक्ष्मी बिष्ट व रुचि उनियाल ने छात्रों को क्राफ्ट व रंगोली का निर्माण सिखाया। रंगकर्मी दीपक बिष्ट व हरीश पुरी ने छात्रों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई। शिविर आयोजन संयोजक डा. नारायण प्रसाद उनियाल ने बताया कि शिविर में 30 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन में उमा घिल्डियाल, महावीर कलेठा, अनुजा मैठाणी, महेश गिरी, मुकेश काला, लखपत सिंह पंवार, रतन सिंह आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन महेश गिरी व कमलेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें