फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे राज्य आंदोलनकारियों को सूचीबद्ध करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने उन्हें भी राज्य आंदोलनकारी सूची में शामिल कर आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग उठाई। यहां आयोजित बैठक में कहा गया यदि शीघ्र शासन-प्रशासन ने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि आंदोलन के दौरान समाचारपत्रों की कटिंग, फोटो और अन्य दस्तावेज जिला प्रशासन के सामने प्रस्तुत करने के बाद भी उनका नाम आंदोलनकारियों की सूची में नहीं आ पाया है, जबकि राज्य के विभिन्न जिलों में इन दस्तावेजों के आधार पर आंदोलनकारियों का चिह्निकरण कर उन्हें परिचय पत्र भी दे दिए गए हैं। चमोली में आंदोलनकारी चिह्निकरण की रफ्तार बेहद धीमी है। राज्य आंदोलनकारी कुलदीप वर्मा, अनुराज वर्मा और मोहन सिंह ने शीघ्र चिह्निकरण न करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर आनंद गोस्वामी, भरत सिंह फरस्वाण, नंदन सिंह गड़िया, नंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुंवर, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, दर्शन सिंह, शिशुपाल सिंह, श्याम लाल श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद चमोला और मोहन प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें