फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर गुल रही पिंडर घाटी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल/नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। सिमली और नारायणबगड़ के बीच बिजली लाइन पर फाल्ट आने से पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली बृहस्पतिवार को दिनभर गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट तलाशने में लगे रहे।
विज्ञापन

पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाकों के लिए सिमली विद्युत स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को सिमली और नारायणबगड़ के बीच जंगलों में बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिसके चलते घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली सुबह दस बजे गुल हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मी फाल्ट खोजने के लिए सिमली और नारायणबगड़ के जंगलों में लगे हुए थे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने बताया कि कर्मी फाल्ट ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में दिन में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति रही। लगातार गुल होती बिजली के कारण लघु उद्यमी और व्यापारी परेशान रहे। लोगों ने बिजली आपूर्ति सुनियोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें