फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत सैनिक की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मृतक सैनिक का बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैक्लाई (जम्मू एंड कश्मीर इंफेंट्री) रुद्रप्रयाग के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सैनिक की मौत से बमौथ गांव में शोक की लहर है।
बुधवार को गौचर से कर्णप्रयाग आते हुए चटवापीपल के पास बमौथ गांव निवासी और गढ़वाल राइफल में नायक के पद पर सेवारत सैनिक अनसूया प्रसाद (35) की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। स्कूटी पर अन्य सवार कनखुल का सौरभ लापता हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह गढ़वाल राइफल और जैक्लाई रुद्रप्रयाग के करीब 50 जवान यहां पहुंचे। सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद अलकनंदा नदी के पैतृक घाट पर सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के युवक सुभाष और सुनील चमोली ने बताया कि अनसूया घर की इकलौती संतान थी। वह अपने पीछेे पत्नी और एक बेटा, बेटी को छोड़ गए हैं। वह इन दिनों डेपोटेशन पर 48 आरआर में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी में घर आए थे। अंतिम संस्कार के दौरान कलम सिंह, प्रीतम सिंह, अरविंद गैरोला, दिगेंद्र मल्ल और विजय पाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा लापता का सुराग
स्कूटी दुर्घटना में लापता कनखुल निवासी सौरभ (17) का दूसरे दिन भी कहीं पता नहंी लग पाया। बृहस्पतिवार को गोताखोर, एसडीआरएफ और पुलिस ने अलकनंदा नदी में राफ्ट के सहारे सौरभ की खोज की लेकिन देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया। धर कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सौरभ के परिजन और ग्रामीण भी बुुधवार से घटनास्थल और अलकनंदा नदी के किनारे खोज में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें