फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीधर प्रसाद की पुण्य तिथि पर मूर्ति का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत के उत्थान को सरकार प्रयासरत : उनियाल
विज्ञापन

-- श्रीधर प्रसाद सिलाई की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती ।
संस्कृत छात्र सेवा समिति के तत्वावधान में शिक्षाविद् आचार्य स्व. श्रीधर प्रसाद सिलोड़ी की 14वीं पुण्यतिथि पर पंचांग पूजन के साथ आयोजित अखंड श्री रामचरित्र मानस का पाठ कराया गया। इस दौरान स्व. सिलोड़ी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बुधवार को मुनिकीरेती स्थित श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत छात्र सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के समीप पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वेद मंत्रोचारण के साथ स्व. श्रीधर प्रसाद सिलोड़ी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से अनावरण किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने दिवंगत शिक्षाविद् का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्व. सिलोड़ी द्वारा संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए किया गया कार्य कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। संस्कृत छात्रों व शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की जाएगी व उनका निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, मुनिकीरेती नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, संजय शास्त्री, ललित बुड़ाकोटी, बंशीधर पोखरियाल, जितेंद्र भट्ट, जनार्दन कैैरवान, बालकृष्ण उपाध्याय, किशोरी बहुगुणा, नरेंद्र सकलानी, सुभाष डोभाल, कैलाश व्यास, सर्वेश तिवाड़ी, प्राचार्य डा. राधामोहन दास, रवि शास्त्री, पुरुषोतम कोठारी, राजीवलोचन शर्मा, विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें