फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी फाउंडेशन ने शुरू किया पार्क का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंकारी फाउंडेशन ने शुरू किया पार्क का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

-- दीन दयाल व राजीव गांधी पार्क का होगा कायाकल्प
-- लोगों में सेवाभाव का संदेश देना है संस्था का उद्देश्य
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने नगर निगम के पं. दीनदयाल पार्क के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत पार्क में मरम्मत कार्य, रंगाई पुताई, क्यारियों का निर्माण व फुलवारी आदि कार्य किए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से निकाय के जीर्णशीर्ण पार्क को जीर्णोद्धार के लिए बीते साल जून-2017 में जिम्मेदारी ली गई थी। संस्था ने अक्टूबर में इस पर जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया, जिसके तहत पार्क की क्षतिग्रस्त चारदीवारी व गेट की मरम्मत कार्य कराया गया। इसके साथ ही पार्क में क्यारियों का निर्माण व फुलवारी तैयार की गई। इसके साथ ही पार्क की साफ सफाई, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत, रंगरोगन, पौधरोपण आदि कार्य किया गया।
पार्क के भीतर एक कोने को एकत्व के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमेें संदेश के तहत पौधों का रोपण कर एकत्व की आकृति दी गई है। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, शाखा संयोजक हरीश बांगा व शाखा संचालक दुष्यंत कुमार वैद्य ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा नगर निगम के पं. दीनदयाल उपाध्याय व राजीव गांधी पार्क के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी लोगों में सेवाभाव का संदेश देने के लिए ली गई है। बताया कि फिलहाल दीनदयाल उपाध्याय पार्क पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि राजीव गांधी पार्क पर सफाई कार्य किया जा चुका है। एक पार्क का कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक व पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश
ऋषिकेश। फाउंडेशन की ओर से नगर निगम के गोद लिए गए दोनों पार्कों के चारदीवारी पर आध्यात्मिक के साथ ही पर्यावरण संवर्धन के संदेश के तहत वॉल पेंटिंग की जाएगी। जिससे पार्क में भ्रमण के लिए आने वाले लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो व वह प्रकृति से प्रेम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें