फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बोली गैरसैंण बने स्थायी राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन को महिलाओं ने समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश की राजधानी मैदान में होने से पहाड़ का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गडोली की महिला मंगल दल अध्यक्ष उखा देवी के नेतृत्व में क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने गैरसैंण राजधानी के समर्थन में नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पहाड़ में आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनसुविधाओं का टोटा है। महिलाएं जंगली जानवरों के हमले में महिलाएं जान गंवा रही हैं। जंगली जानवरों ने खेती चौपट कर दी है। ऐसे में राज्य आंदोलन की भावना पहाड़ी प्रदेश की राजधानी यदि गैरसैंण नहीं हुई तो पहाड़ में हालात और भी खराब होंगे। महिलाओं ने कहा कि राजधानी आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, सुरेंद्र रावत और धनीराम सहित कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें