अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महाराष्ट्र के परभनी में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रॉ बॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने मेडल जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया हैं।
टीम के कोच धीरज कुमर ने बताया कि 28 से 31 दिसंबर तक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जूनियर ड्राप रॉ बॉल प्रतियोगिता व फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। इसमें हरिद्वार की मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पुलिस माडर्न स्कूल पुलिस लाइन रोशनाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग ट्रिपल में दीपिका, सिमरन, मेघा, मानसी, सुदिक्सा, भव्या, प्रथम रहीं। बालक वर्ग के डबल्स व ट्रिपल में अंकुर सैनी, हर्षित चौहान, हरविंद, हर्षित कापरी, मधुर, निशांत, विशु, आयुष, अंकित सिंह, गौरव चौसाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फेडरेशन कप के बालक वर्ग में मुकेश सागर, नितिन व प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल वर्ग में राहुल पाल, सागर अभिनंदन, अक्षय, गौरव, तुषार, ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व मैनेजर अमन कुमार कमल और कोच धीरज कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीम ने प्रतिभाग किया। टीम का हरिद्वार पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार, ममता तोमर, मैनेजर अमित चौहान, संस्थापक दयानंद चौहान ने मैनेजर अमन कुमार व कोच धीरज व सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।