अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का 20वां प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 जनवरी को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में होगा। यह जानकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने दी।
बुधवार को हरिद्वार स्थित कैंप कार्यालय में जेपी पांडे ने कहा कि सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों की लंबित ग्यारह सूत्री मांगो पर चर्चा करने के साथ ही आंदोलन की आगामी कार्यक्रमों पर भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्यारह सूत्री मांगों मेें राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैण, सभी राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण,10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वतंत्रता सेनानियों की तरह समान सुविधाएं, जंगली जानवरों से निजात, एक समान पेंशन जैसी मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुप्तकाशी सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी डा. ईलम चंद्र चौहान ने कहा कि सम्मेलन में पूरे राज्य के आंदोलनकारियों के अलावा दिल्ली, यूपी सहित सभी आंदोलनकारी भागीदारी करेंगे। समिति की महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा सावित्री नेगी ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की हैं। समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान ईलमचंद्र चौहान, सावित्री नेगी, दिनेश गुरुरानी, देवीप्रसाद व्यास आदि मौजूद रहे।