फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र कुमार बने मिस्टर ऋषिकेश व उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र ने जीता मिस्टर उत्तराखंड-ऋषिकेश का खिताब
विज्ञापन

-- बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रुड़की के मोहित ने दूसरा और अतुल ने तीसरा स्थान पाया

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर/ऋषिकेश। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में बीते सोमवार रात आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के रविंद्र कुमार ने मिस्टर ऋषिकेश व मिस्टर उत्तराखंड दोनों खिताब जीता। देर रात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर रविंद्र का मौजूद लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। आईडीपीएल कम्यूनिटी सेंटर में सोमवार देर रात आयोजित प्रतियोगिता में रुड़की के मोहित सिंह ने मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मोस्ट मस्कुलर मैन का खिताब जीता। जबकि रुड़की के ही बॉडी बिल्डर अतुल त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अर्जित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के अंतर्गत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुल छह श्रेणियों में 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में शाह मियां प्रथम, तुषार द्वितीय व नवीन बिष्ट तृतीय रहे जबकि 56 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवेश प्रथम, राजा द्वितीय व सारिक शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे रांउड में 61 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में रविंद्र कुमार प्रथम, परवेेज द्वितीय, अभिषेक चौरसिया तृतीय, 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल त्यागी प्रथम, नैन सैफी द्वितीय व अजीम अली तृतीय स्थान पर रहे। 71 से 75 भार वर्ग में अवनीश कुमार प्रथम, अनूप वर्मा द्वितीय, अतुल तृतीय रहे। 76 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में सनोज कुमार प्रथम, अनूप कुमार द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दौर में कड़े मुकाबले के बीच हुई फाइनल प्रतियोगिता में रविंद्र कुमार ने मिस्टर उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। जबकि इससे पूर्व उन्होंने मिस्टर ऋषिकेश का भी खिताब जीता। आयोजक मंडल के अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने विजेता को ट्रॉफी भेंट की। जबकि निर्णायक मंडल के सदस्य विनोद जुगलाण व ज्यूरी मिस्टर इंडिया रहे संजीव कुमार ने विजेता को प्रमाणपत्र व आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने मिस्टर उत्तराखंड को सोल्डर स्ट्रैप पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक प्रदीप, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव केके पालीवाल, गो रक्षाशाला हरिद्वार के महामंडलेश्वर कृष्णायन, स्वामी ईश्वर दास, आईडीपीएल के महाप्रबंधक गंगा सागर अग्रहरि, भगत सिंह पयाल, अनिल बहुगुणा, चित्रमणि देशवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें