अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पत्रकारिता के साथ- साथ सामाजिक सरोकारों से आमजन को रूबरू कराने वाला ‘अमर उजाला’ नए साल के मौके पर धर्मनगरी के लोगों के लिए फिर नया तोहफा लेकर आया है। नए साल को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से एक बार फिर शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
शॉपिंग फेस्टिवल में राजस्थानी, मद्रासी, गुजराती, पंजाबी समेत कई राज्यों के लजीज पकवानों की झलक मिलेगी। फिरोजाबादी चूड़ियां, खुर्जा की आकर्षक क्राकरी, सहारनपुर के नक्काशीदार फर्नीचर, कश्मीरी ऊनी कपड़े, गुजराती हैंडीक्राफ्ट की भी झलक देखने को मिलेगी। इतना ही नही बच्चों के लिए भी अमर उजाला की ओर से तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। नौनिहालों के लिए मेले में पहली बार रोबोटिक डायनासोर पार्क, भूत बंगला, लॉफिंग मिरर के साथ ऊंट की सफारी करने का शानदार मौका मिलेगा। मेले के आयोजकों के मुताबिक मेले में उत्तराखंड समेत कई राज्यों की झलक देखने को मिलेगी। मेले में स्टाल बुक कराने को लेकर होड़ सी लग गई है। अब तक कई स्टाल बुक कराए जा चुके हैं। स्टाल बुक कराने को लेकर 8395876410 पर संपर्क किया जा सकता है।