फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। घाट बाजार में एक मीट की दुकान में करीब डेढ़ साल से काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे घाट बाजार में एक मीट की दुकान में काम करने वाला रवि कुमार (43) मूर्छित अवस्था में मिला। मीट व्यवसायी वेदपाल के बेटे ने उसे सीएचसी घाट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। रवि कुमार कुमाऊं क्षेत्र का बताया जा रहा है और बीते सात साल से घाट बाजार में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें