नारायणबगड़। ब्लॉक के डुंगरी गांव से नारायणबगड़ आ रही एक मारुति कार खाई में जा गिरी जिसमें दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 सेवा की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को नारायणबगड़ से आ रही एक मारुति कार डुंगरी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक भूपाल सिंह गुसाईं (48) और हीरा सिंह गुसाईं (57) निवासी डुंगरी घायल हो गए। लोगों की मदद से 108 सेवा से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। पीएचसी के फॉर्मासिस्ट जीएस नेगी ने बताया कि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।