फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी लोक गीत, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक और देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

लोक गीत में निधि और उसके साथी प्रथम, अर्चना और साथी द्वितीय, कुसुम और साथी तीसरे स्थान पर रहे। देश भक्ति गीत में रवीना पहले स्थान पर रही। तारा ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी से ऊपर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में भूगोल विषय में 98 फीसदी अंक प्राप्त करने पर अनीता सेमवाल को भी पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, प्रधानाचार्य अवधेशमणि लाल, बीडीओ धर्मानंद सकलानी, एचएम रतूड़ी, पीआर सेमवाल, सभासद प्रदीप थपलियाल, विपिन भंडारी, मुकेश कठैत, आशा पैनयूली व प्रेम लाल अग्रवाल मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें