श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
शनिवार को संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर में पालिका की ओर से वितरित किए गए कूड़ादान व सचल कूड़ा वाहन की सक्रियता की सराहना की गई। कहा कि स्वच्छता ही शिक्षित एवं जागरूक नागरिकों की पहचान है। अपील की गई कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी लोगाें को योगदान देना होगा। बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी व अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर टीका प्रसाद उनियाल, उदय राम लखेड़ा, शिवचरण रावत, सदानंद पुरी, गिरीश चंद्र भट्ट, अनुसुया पांडे, हरि सिंह बिष्ट, महेंद नेगी व रामकृष्ण पुरी आदि मौजूद थे।