श्रीनगर (ब्यूरो)। नवनिर्मित चौरास मोटर पुल में लोनिवि के अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना के चार दिन बाद फिर काम शुरू हो गया। ठेकेदार ने शनिवार को पुल के श्रीनगर छोर पर छूटे हुए भाग में तारकोल बिछवाया। 26 दिसंबर को बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने लोनिवि के अधिकारियों को पीट दिया था। इसके बाद से पुल में काम बंद हो गया था। लोनिवि के अभियंताओं के कार्य बहिष्कार के बीच शनिवार से ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया।