फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल में पहली बार आयोजित हुआ डे-नाइट क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-2) के दौरान गढ़वाल के इतिहास में पहली बार दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जीएंडटीआई मैदान पहुंचे। जीपीएल के सेमीफाइनल मुकाबले में चमोली रॉयल्स व टिहरी स्कोचर्स को इस ऐतिहासिक मैच को खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। चमोली रॉयल्स 37 रनों से मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचा।
शुक्रवार शाम 6 बजे फ्लड लाइट की रोशनी में आयोजित सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी यूपी बलोदी, दंत चिकित्सक डा. केके गुप्ता और खिलेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चमोली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चमोली ने 20 ओवर में 174 रन बनाए। चमोली के बल्लेबाज अमित ने 50 व विपिन ढाका ने 47 रनों की पारी खेली। टिहरी के बॉलर संजय धामी ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में टिहरी की टीम 20 ओवर में 134 रन ही बना पाई। टिहरी के बल्लेबाज कार्तिक ने 20 व कुंज शर्मा ने 17 रन बनाए। चमोली के बॉलर निखिल और सचिन ने 3-3 विकेट लिए। निखिल पुंडीर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें