फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद भी तीन बांडेंड डॉक्टर नहीं पहुंचे मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के तीन पीजी बांडेड (रियायती शुल्क में मेडिकल कोर्स का अनुबंध भरने वाले) चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज में तैनाती नहीं दी है। पांच माह का समय बीतने के बाद कालेज प्रशासन ने इस बारे में महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सूचना भेज दी है।
राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में छात्र रियायती शुल्क में एमबीबीएस/पीजी कोर्स करते हैं। इसके लिए उनको सरकारी अस्पतालों में कुछ साल तक संविदा सेवा का बांड भरना पड़ता है। कोर्स पूरा करने के बाद संबंधित डाक्टरों को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से नियुक्ति दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे ही हल्द्वानी मेडिकल कालेज के चार बांडेड डाटरों को पीजी उत्तीर्ण करने के बाद चिकित्सा विभाग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग आंवटित किया। जिनको चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई 2017 को सीनियर रेजीडेंट (एसआर) के पद पर नियुक्ति देते हुए श्रीनगर मेडिकल कालेज में तैनाती के आदेश दिए। इनमें से सिर्फ सर्जरी विभाग में डा.आशीष जैसवाल ने 24 अगस्त को ज्वाइनिंग दी।
विज्ञापन

स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डा. जीटी रेड्डी, नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. तुषार शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना कुमारी ने कोई ज्वाइनिंग नहीं दी। मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि डाक्टरों ने ना तो ज्वाइनिंग दी और ना ही कोई सूचना भेजी। उनकी गैरहाजिरी की सूचना महानिदेशक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें