फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन से लक्ष्य निर्धारित करें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में स्थित पीस पब्लिक स्कूल का एक दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक क्रिया-कलाप में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के निदेशक केकेएस मेर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के छात्र-छात्राओं ने लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में गीत... की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देखो-देखो क्या वो पेड़ है, चादर ओढ़े या खड़ा कोई... और फ्यूंलड़िया त्वे देखीक..., बच्चे सो जा... जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन भी किए। इस मौके पर संरक्षक पूर्ण सिंह परमार, प्रबंधक सतेंद्र परमार, प्रधानाचार्य विमल राणा, शशि देवली और श्रवण बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें