फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मींग में प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, कविता पाठ, भाषण और निबंध सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य एमएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम कर जीवन में आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केएस रावत ने पर्यावरण और स्वच्छता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एमएस नेगी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन वाईपी सती ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें