फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने बढ़ाया उतराखंड का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक
विज्ञापन

-- ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, सात को विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। यूपी में नेशनल लेवल की कराटे प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत 21 पदक हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को व्यवस्था परिवर्तन मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने बताया कि बीते 24 दिसंबर को यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर में ऑल इंडिया सोताकाई कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें उत्तराखंड से ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 21 पदक झटके।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता में नमामि थपलियाल, आयुषी कुकरेती, मानसी जोशी, चैतंय कपूर, वरुण बड़ोला, श्रेयांस जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक श्रेयांसी पाल, चैतंय कपूर, अनिकेत अवस्थी, अुर्जन, जयराम रौथाण और कांस्य पदक आयुषी कुकरेती, मोनिका, शौर्य शर्मा, सूजल भारद्वाज, प्रणय रावत, आकाश उनिया, सिद्घार्थ आदि ने जीता। नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच राजेंद्र गुप्ता की अगुवाई टीम ने पदक जीते। सात जनवरी को विजेता खिलाड़ियों और कोच और टीम मैनेजर का ऋषिकेश पहुंचने पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें