फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति की बैठक एक जनवरी को धर्मनगरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक एक जनवरी को हरिद्वार में होगी। कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान की मौजूदगी मेें हुई तमाम पहलुओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक एक जनवरी को होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विनय रूहेला, आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश संयोजक बलराज पासी समेत कई प्रमुख पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे।
कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के सभी विधायक, महापौर, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों समेत 400 पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यसमिति में पिछले तीन माह में हुए कार्यों की समीक्षा के साथ अगले तीन माह के लिए योजना बनाई जाएगी। कार्यसमिति का आयोजन दो सत्रों में होगा। कार्यसमिति की बैठक में सभी 11 विधानसभाओं के विस्तारक और 24 मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला महमंत्री विकास तिवारी एवं अमन त्यागी, जिला मंत्री राजीव भट्ट, कार्यालय प्रभारी विनोद चौहान, सुनील प्रजापति, संजय मल्होत्रा, राजेश चावला समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें