फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवों के बाद अब ध्याणियों को विदा करने में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के किमोली गांव में आयोजित दस दिवसीय पांडव नृत्य का शुक्रवार को हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया। पांडवों ने ध्याणियों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। लोगों ने हवन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पांडवों की विदाई के बाद अब ग्रामीण ध्याणियों की विदाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किमोली गांव में इस बार 23 साल बाद 20 दिसंबर से पांडव नृत्य का आयोजन हुआ, जिसके लिए गांव की सभी ध्याणियां भी मायके के ईष्ट देवताओं की पूजा करने पहुंची थीं। किमोली के प्रधान खिलदेव सिंह रावत और युवक राकेश सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना कर पांडवों को विदाई दी। अब ग्रामीण ध्याणियों को विदाई करने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए अरसे और रोट तैयार करने में महिलाएं जुटी हुई हैं। इस दौरान बणसोली, फलोटा, कनखुल मल्ला और तल्ला, ग्वाड़, धारडुंग्री, कोलाडुंग्री, जस्यारा और कंडारा आदि गांवों के लोग और श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें