फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के डोईवाला में प्रस्तावित जनसभा के लिए तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम 14 को करेंगे प्लास्टिक संस्थान का उद्घाटन
विज्ञापन

-- कार्यक्रम को लेकर ओएसडी पंवार ने किया दौरा, सुनीं लोगों की शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आगामी 14 जनवरी को डोईवाला में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने व्यवस्थाओं को परखा। भ्रमण कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। डोईवाला क्षेत्र को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नए साल में सौगात देने जा रहे हैं। डोईवाला आईटीआई में 14 जनवरी से सीपैट की शुरूआत की जा रही है।
सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार मौजूद रहेंगे। डोईवाला को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान मिलने से क्षेत्र को आदर्श रूप मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में राजेंद्र मनवाल, दिनेश सजवाण, गौरव जोशी, मनवर नेगी, नरेंद्र नेगी, राजकुमार पुंडीर, जेपी गैरोला, दीवान सिंह, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने जौलीग्रांट में कोठारी मोहल्ला के लिए मार्ग देने के लिए गंभीरता से काम करने का निर्देश दिए। चांदमारी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर जंगल में हो रहे अवैध पातन को रोकने के लिए भी पंवार ने निर्देश दिए। किसानों ने जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान की समस्या भी बताई। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, संजीव लोधी, गोपाल शर्मा, सुशील वर्मा, मनीष नेगी, राकेश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें