फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोराघाटी-मानथात-सिल्वा मोटर मार्ग पर चल रहे सुधारीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से 14 किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर 11 करोड़ की लागत से सुधारीकरण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पिछले सप्ताह मुख्य अभियंता आरके गोयल भी निर्माण कार्यों की जांच के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी। जिससे लोगों में आक्रोश है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। कई जगहों पर की गई पेंचिंग उखड़ने लगी है। सुरक्षात्मक कार्यों के लिए बनाए जा रहे ब्लॉक में भी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। बेतरतीब निर्माण से कई जगह पर पाइप लाइन और सिंचाई गूलें भी टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में चंडी प्रसाद उनियाल, विरेंद्र नौटियाल, सुरेश नौटियाल, अनिल नौटियाल, प्रताप दत्त, माधोराम, राजेंद्र सिंह, मुकेश उनियाल, कालूराम, लच्छीराम, रमेश नौटियाल, नंदू, बारुदत्त नौटियाल, राजेंद्र नौटियाल, प्यारेराम, प्रभुराम आदि शामिल हैं।
उधर लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट का कहना है कि गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें