फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए साल से इलाज की सुविधाएं हो जाएंगी महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नए साल में सरकारी अस्पतालों में इलाज दस फीसदी महंगा हो जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे पर्चे से लेकर सभी जांचों का शुल्क बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक हर साल सरकारी अस्पतालों के यूजर चार्ज बढ़ जाते हैं। इस साल भी स्वास्थ्य महकमे ने इसकी तैयारी कर ली है। नए साल से नई दरें लागू हो जाएंगी। इसमें पंजीकरण से लेकर खून, ब्लड शुगर, ईसीजी, भर्ती शुल्क, सीबीसी, अल्ट्रासाउंड, पेशाब की जांच, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड, पीलिया, किडनी की जांच शामिल है। मजेदार बात यह है कि कुछ जांच के रेट प्राइवेट अस्पतालों के शुल्क के लगभग बराबर हो जाएगा। पहले जो पर्चा 19 रुपये में पर्चा बनता था, वह अब 21 रुपये में बनेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी अस्पतालों में जांच में प्रयुक्त होने वाले रीजेंट और रील आदि में कोई वृद्धि नहीं होती। जननी सुरक्षा योजना के तहत होने वाली जांच और अल्ट्रासाउंड पहले की तरह निशुल्क रहेंगी।

वर्ष 2017 के रेट और अब 2018 के रेट
जांच - पुराना शुल्क - नया
पर्चा - 19 - 21
अल्ट्रासाउंड - 389 - 428
एक्स-रे - 136 - 150
ईसीजी - 98 - 108
भर्ती शुल्क - 98 - 108
सीबीसी - 157 - 173
ब्लड शुगर- 39 - 43
यूरीन - 35 - 38
हीमोग्लोबिन - 12 - 13
टाइफाइड - 54 - 58
पीलिया - 54 - 58
किडनी - 105 - 115

वर्जन
शासनादेश के मुताबिक एक जनवरी से सरकारी अस्पताल के चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। कंप्यूटर में बढ़ी कीमत प्रतिशत के हिसाब से फीड कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. एके सेंगर, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें