फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बहादराबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। अपने कर्मों से समाज में अपना स्थान बनाने वाले ही महापुरुष बनते हैं। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बहादराबाद के भेल तिराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर वात्सल्य वाटिका में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 1192 ईसवी में जन्मे सम्राट पृथ्वीराज चौहान को आज याद किया जा रहा है, तो इसका कारण देश और समाज के प्रति उनका समर्पण, बलिदान ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हम अपने इतिहास के महापुरुषों को केवल पढ़ते हैं और उनसे कुछ सीखते नहीं तो हमारा पढ़ना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी महापुरुष हुए उनके महान होने और इतिहास में अमर होने का कारण उनके द्वारा समाज, जाति और धर्म की सोच से ऊपर उठकर अपना बलिदान करना है। पृथ्वीराज चौहान भी उन्हीं राष्ट्र भक्तों में से एक थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए बलिदान देकर क्षत्रिय राजपूत समाज को विशेष पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज को वीर पृथ्वीराज चौहान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र के लोगों की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय चौहान महासभा के अध्यक्ष प्रधान राजेंद्र चौहान और संचालन राजेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, संयोजक दयानंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा, बलवंत सिंह चौहान, अजब सिंह, तरसेम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार, ठाकुर सुशील चौहान ,मोहित चौहान, नीरज प्रधान, जयंत चौहान, हिमांशु चौहान, चरण सिंह चौहान, चेयरमैन अरविंद चौहान, अभिषेक चौहान ,अनुराग चौहान ,महेंद्र चौहान , निशांत चौहान, मयूर चौहान, रॉकी चौहान रवि चौहान ,विकास चौहान, असीम चौहान, विशाल चौहान, विभांशु चौहान ,अमित चौहान, अश्वनी चौहान, सचिन चौहान, प्रेम सिंह चौहान, अरविंद चौहान विनय प्रताप, चेयरमैन अनुज चौहान केशर चंद, नरेश वर्मा, प्रथम चौहान ,जॉनी चौहान तेज्जु प्रधान, संदीप चौहान, आदित्य चौहान, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें