फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी नंदप्रयाग ने एक विकेट से जीता उदघाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। चिपको नेत्री गौरा देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्धकी ने किया। उद्घाटन मैच जीआईसी नंदप्रयाग और क्रिकेट क्लब झूलाबगड़ के बीच खेला गया, जिसमें जीआईसी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीआईसी नंदप्रयाग के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे से टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अयाजुद्दीन सिद्धकी और प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने मैच की टीम के सदस्याओं का परिचय लिया। पहले मैच में क्रिकेट क्लब झूलाबगड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित पंद्रह ओवर में टीम ने 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआईसी नंदप्रयाग की टीम ने पंद्रह ओवर में नौ विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीआईसी के अजय मुनियाल मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, बचन सिंह परिहार और लखपत बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें