गोपेश्वर। छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग से अपने गांवों को जोड़ने की मांग पर को लेकर प्राणमती, सरमा, लेटाला और बड़गुना तोकों के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सुबह ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए चारों गांवों को जोड़ते हुए सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने की बात कही।
बृहस्पतिवार को भरत सिंह, हिरवा राम, पदमी राम, खीम सिंह, नारायणी राम, धामती देवी, कस्तूरा देवी, तारा देवी, कुंदन राम और गंगा सिंह ने धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पीएसजीएसवाई की ओर से छुरागाड़-कनोल मोटर मार्ग की सर्वे रिपोर्ट में क्षेत्र के अधिकांश गांवों को सड़क से वंचित रखा गया है। इस मौके पर पदमी राम, मान सिंह, मेहरबान, तारा, सीता, धनमती देवी, त्रिलोक, प्रकाश भंडारी, गबरु राम, भगत सिंह, भरत, कमला, आलम सिंह, जेठुली देवी, विमला आदि मौजूद थे।