फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन बना हॉकी का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन ने गुरुकुल कांगड़ी को 4-3 से परास्त कर ट्राफी पर अपना कब्जा कर लिया। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुकुुल कांगड़ी विवि के स्वामी श्रद्धानंद हाकी मैदान में नार्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन और गुरुकुल कांगड़ी विवि की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहला गोल पैनल्टी कार्नर के द्वारा गुरुकुल कांगड़ी के विनोद यादव द्वारा किया गया। अगले ही पल नार्दर्न रेलवे को मिले पेनाल्टी कार्नर को बिशन ने गोल में तब्दील कर स्कोर एक एक बराबर कर दिया। मैच की अंतिम अवधि तक दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। जिससे मैच का निर्णय पैनल्टी शूट के द्वारा तय किया गया, जिसमें नार्दन रेलवे 4-3 से विजयी हुई। जबकि मेजबान गुरुकुल कांगड़ी टीम को उपविजेता ट्राफी पर संतोष करना पड़ा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी और 61 हजार रुपये की धनराशि और उपविजेता गुरुकुल कांगड़ी टीम के खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें