फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोसिंह भंडारी स्मृति सम्मान से होंगे ग्रामीण काश्तकार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरांचल उत्थान परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी विभूतियों को सम्मनित किया जाएगा जो गांव में रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। साथ ही गांव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डा. राकेश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह भी तय किया गया कि 25 जनवरी 2018 को गढ़वाल विवि में मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में विभूतियों को माधोसिंह भंडारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। गोष्ठी के आयोजन के लिए मनोज नेगी को नामित किया गया। इस मौके पर भजन सिंह खत्री, अतर सिंह असवाल, दिगंबर नेगी, प्रो. पीएस राणा, प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. देवी दत्त चौकियाल, डा. आशुतोष गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें