श्रीनगर। केंद्रीय कृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में 100 उपनिरीक्षकों (विभागीय भर्ती) का 6वां प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 24 सप्ताह तक चलेगा।
बुधवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह केंद्र प्रशिक्षण के लिए सबसे उपयोगी है। पर्वतीय क्षेत्र होने से यहां पर अनुकूल जलवायु के साथ ही प्रशिक्षण के लिए खेल का मैदान, क्लास रूम, फायरिंग रेंज आदि उच्च गुणवत्ता के हैं। साथ ही यहां पर प्रशिक्षण के लिए कुशल प्रशिक्षु नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ प्रशिक्षण को पूरा करने को कहा है। इस मौके पर प्रशिक्षण के संयोजक कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 24 सप्ताह तक चलने वाला प्रशिक्षण 11 जून तक चलेगा। ।ं फैकल्टी सदस्यों के रूप में डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, कमांडेंट एनएस रौतेला, अशोक कुमार, पीसी जोशी व दिलीप कुमार शर्मा विभिन्न विषयों के बारें में प्रशिक्षुओं को गहन जानकारी देंगे।