फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड क्रांति मोर्चा ने दिया आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गैरसैंण। 12 दिसंबर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति मोर्चा ने समर्थन दिया। धरना स्थल पहुंचे क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि मोर्चा का गठन ही गैरसैंण राजधानी के लिए किया गया है। उन्होंने आंदोलन तेज करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बुधवार को पौड़ी के सतपुली से गैरसैंण पहुंचे उत्तराखंड क्रांति मोर्चा के संयोजक तीरथ सिंह राही ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के पक्ष में लोग लामबंद होने लगे हैं। देहरादून, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर सहित कई स्थानों पर लोगों ने गैरसैंण राजधानी के लिए आंदोलन किया है। ऐसे में अब पूरे प्रदेश में गैरसैंण राजधानी के आंदोलन को शुरू करने की जरूरत है। धरना देने वालों में क्रांति मोर्चा के संजय बुड़ाकोटी (ऋषिकेश), जमन सिंह कपकोट (बागेश्वर), सुरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात सुंदरियाल, मुनीष खुगशाल और कुलदीप नेगी सहित महिला मंगल दल के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें