फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमड़ी को पछाड़ बिजनी कप कृष्णानगर एकेडमी ने कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर एकेडमी ने जीता बिजनी कप प्रतियोगिता
विज्ञापन

-- विजेता टीम को 21000 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
बिजनी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में गढ़ स्टेडियम, बैरागढ़ में आयोजित किए गए बिजनी कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कृष्णानगर एकेडमी ने आमड़ी गांव की टीम को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबला जीतने पर विजेता टीम को 21,000 रुपये की नकद धनराशि व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया।
यमकेश्वर ब्लॉक स्थित गढ़ स्टेडियम, बैरागढ़ में आयोजित बिजनी कप- 2017 का फाइनल मुकाबला कृष्णानगर एकेडमी, वीरभद्र ऋषिकेश व आमड़ी गांव की टीम के बीच खेला गया। आमड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ी आलोक ने 30 रन, शुभम जोशी ने 26 और राघव ने 27 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवरों में आमड़ी की टीम 106 रन बना पाई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कृष्णानगर एकेडमी की टीम ने महज 13 ओवर में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। कृष्णानगर एकेडमी टीम की ओर से शिवम राणा ने शानदार 22 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर एकेडमी की टीम से 16 विकेट लेने वाले निर्मल को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। वहीं, आमड़ी टीम के आलोक को सीरिज में 118 रन बनाने पर बेस्ट बेट्समैन चुुना गया। विजेता टीम को बिजनी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष हरि कपरुवाण, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलाण, विजेंद्र बिष्ट, विशंबर, चमनलाल, राकेश कुमार, दर्शन लाल व धनीराम ने 21,000 रुपए की नकद धनराशि व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 11,000 रुपए व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिधर प्रसाद, सोहन सिंह, विजेंद्र बिष्ट, प्यारे लाल कंडवाल, रोशन कपरुवाण, संदीप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें