फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के तीन गुट सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के तीन गुटों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का गुट एक महीने पहले से सक्रिय है। डेढ़ दशक से इस गुट को कोई चुनौती देने का साहस नहीं कर पाया है। इस बार भाजपा के अंदर दो नए गुट इस गुट को घेरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुराने भाजपाइयों ने बैठक कर शहरी विकास मंत्री गुट की मनमानी को चुनौती देने और मेयर के टिकट की दावेदारी के लिए दिल्ली तक जाने का मन बनाया है। रामलीला भवन में हुई बैठक में उपेक्षा को लेकर सभी ने अपनी-अपनी बातें रखी। सभी ने एकजुट होकर भाजपा हाईकमान के सामने मेयर पद के टिकट के लिए मजबूत दावेदारी करने का निर्णय लिया है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर बाकायदा एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मेयर समेत अपने पार्षद प्रत्याशियों को टिकट के लिए देहरादून व दिल्ली दरबार में दस्तक देगी। इस कमेटी में वरिष्ठ भाजपा एवं पूर्व गंगा सभा अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, जयध्वज सैनी, कृष्णमूर्ति भट्ट, विमल कुमार व वीरेंद्र तिवारी एडवोकेट शामिल हैैं। बैठक में जिन पुराने लोगों ने भाग लिया उनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, उपाध्यक्ष विमल दयानी, पूर्व सभासद डॉ. मदन मोहन पालीवाल, राकेश प्रजापति, राधेमोहन शर्मा, नंद किशोर वशिष्ठ, धर्मपाल सैनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें