श्रीनगर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त अस्पताल परिसर में प्रगतिशील जन मंच का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर रविवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने अनशन स्थल पहुंच कर मुहिम को समर्थन दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गति दी जाएगी। इस मौके पर एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति में देरी होने व पेयजल के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना पर कार्य शुरू न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। क्रमिक अनशन के दूसरे दिन जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, रतन सिंह पटवाल, हरि प्रसाद उप्रेती और चंद्रमोहन बहुगुणा क्रमिक अनशन पर बैठे जबकि क्षेत्र पंचायत पूजा भंडारी, योगेंद्र कांडपाल, सरोजनी रावत, सरिता नेगी, नीलम, जमुना राणा, गिन्नी सेमवाल, संपत्ति, पीएल पांडे, रमेश रावत, ध्रुव प्रकाश बंगवाल, देव सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, गणेश प्रसाद टम्टा, शिवचरण रावत मौके पर मौजूद थे।