फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ घाटी व चमोली रायल्स का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को क्वार्टर फाइनल खेले गए। केदारनाथ घाटी और चमोली रॉयल्स ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मसूरी हिल्स और चमोली रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मसूरी के बल्लेबाज कुछ अधिक कमाल नहीं दिखा पाए। पूरी टीम 18 ओवरों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मसूरी की ओर से सचिन ने 30 रनों की पारी खेली, जबकि चमोली रॉयल्स के मयंक और निखिल ने 3-3 विकेट झटके। चमोली रॉयल्स की टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। मयंक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दूसरा मुकाबला केदारनाथ घाटी और नयार पैंथर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केदारनाथ ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नयार की टीम ने 20 ओवरों में 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। नयार के बल्लेबाज परवेज दहिया ने 35 गेंदों में 66 रन और आदित्य सेठी ने 22 गेदों में 30 रन बनाए। केदारनाथ घाटी के गेंदबाज रज्जी सिंह ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदारनाथ घाटी की टीम ने आखिरी ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। केदारनाथ के रोहित ने 51 और मनीष ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जीपीएल में शानदार कमेंट्री करने पर जयदीप भट्ट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें