फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भणज एकादश ने जीता उदघाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी ब्लाक के समीप भणज गांव में मंगलवार से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ वयोवृद्ध ग्रामीण फकीर सिंह रावत और तुंगनाथ मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने किया। उद्घाटन मैच चंडिका क्रिकेट क्लब और भणज एकादश के बीच खेला गया, जिसमें भणज एकादश ने मैच जीता।
विज्ञापन

श्री चंडिका मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेले गए मैच में टॉस जीतकर चंडिका क्रिकेट क्लब ने पहले खेलने का फैसला लिया। निर्धारित दस ओवर में टीम ने 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भणज एकादश ने नौ ओवर तीन गेंद में ही मैच पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह, विनोद नेगी, अनिल रावत, पूर्ण सिंह, त्रिलोक सिंह, सुदर्शन, भरत सिंह, रघुवीर रावत, आनंद सिंह, गौरव कठैत और मीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें