अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
टीवी पर कई धारावाहिक में अभिनय कर चुके कुंभनगरी के विनय खुराना की ‘दो सहेलियां’ एलबम इन दिनों यू ट्यूब पर खूब जलवे बिखेर रही है। इस एलबम की शूटिंग हरिद्वार और चीला में ही हुई है।
कनखल के विष्णु गार्डन कालोनी के रहने वाले रिटायर्ड भेलककर्मी हरीश खुराना एवं प्राथमिक विद्यालय (पदार्था) में कार्यरत अध्यापिका आशा खुराना का बेटा विनय खुराना कई साल से मुंबई में अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमा रहा है। टीवी धारावाहिक एवं एपिसोड ‘अदालत’, ‘सीआईडी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘गुमराह’ और ‘ये है आशिकी’ में अभिनय कर चुके बेटे को लांच करने के लिए माता पिता ने ही कदम उठाया। पंजाब के गायक दिलजीत साहिब ने दो सहेलियां गाना गाया है और इसे लिखा भी पंजाब के ही प्रीतमान खेड़ी ने ही है।संदीप सिंह इसके निर्देशक और किशोर कुमार क्रिकेटिव डायरेक्टर हैं। खास बात ये है कि एलबम की शूटिंग गुरुकुल महाविद्यालय और चीला में ही हुई है। यू टयूब पर 18 दिसंबर को एलबम लांच हुई है और इसे खूब सराहा जा रहा है। एलबम में विनय खुराना की को स्टार देहरादून की आयुषी और जयपुर राजस्थान की रिया है। बकौल विनय खुराना उनके माता- पिता ने ही एलबम का सारा खर्च उठाया है और यू टयूब पर उनकी एलबम को खूब देखा जा रहा है। विनय ने बताया कि जल्द ही पंजाब के मॉस्ट वांटेड गैंगस्टर रहे सुक्खा काहलवां पर बन रही फिल्म में भी वह नजर आने वाले हैं।