फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन की चपेट में आने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। लाखी गांव की एक महिला पेड़ से चारापत्ती निकालते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे भरत सिंह की पत्नी रेशमा देवी पियूकटिया तोक में अपने खेत में पेड़ से चारापत्ती निकाल रही थी। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। आसपास अपने खेतों में मौजूद महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में ग्रामीण महिला को करीब छह किलोमीटर तक चारपाई के सहारे घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर इनोलीधार तक लाए, जहां से वाहन के जरिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। घाट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में करंटयुक्त बिजली के तार हवा में झूल रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि जिन क्षेत्रों में विद्युत तार झूल रहे हैं, वहां लाइन पर सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें