फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पयर्टन मेले का समापन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। मेले केे अंतिम दिन झंकार लोक कला मंच बागेश्वर, आशु कला मंच कोटद्वार के लोक कलाकारों और जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हमारी पौराणिक संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण में मेले अहम भूमिका निभाते हैं। विशिष्टि अतिथि जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने मेला मंच बनाने के लिए दो लाख देने की बात कही। समारोह के अंतिम दिन कमल किशोर और मदन मोहन की टीम ने भाना हो रंगीली भाना..., सुन मंजू मेरी मंजू..., ना बासा घुघुती चैत की... सहित कई लोक गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेला समिति ने मेले में प्रतिभाग करने वाले लोक कलाकारों, स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर ग्वालदम की प्रधान मीनू टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कला देवी, मेला समिति के अध्यक्ष सुरपाल सिंह, देेवी जोशी, गोपाल पंत, खीमानंद खंडूड़ी, कुंवर सिंह, कृष्णपाल सिंह, मोहन बहुगुणा और प्रेम बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें