फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित -स्वामी श्यामसुंदरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित श्री गरीबदास परमानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी दर्शनानंद महाराज की पहली पुण्यतिथि पर सभी 13 अखाड़ों के संतों महंतों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर डॉ. स्वामी श्यामसुंदर दास ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी दर्शनानंद महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे उनके अचानक चले जाने से संत समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन बहते गंगा जल के समान होता है और संत सदा लोक कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करते हैं। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी दर्शनानंद महाराज को महान संत बताते हुए कहा कि उन्होंने मनुष्य कल्याण में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। स्वामी परमानंद ने कहा कि संत समाज ईश्वर भक्ति में लीन होकर मनुष्य कल्याण की कामना करता है। महंत केशवानंद एवं महंत देवानंद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें सच्चे मन से गुुरु की सेवा करनी चाहिए । गुरु की सेवा से अवश्य ही मनवांछित फल की प्राप्ति होती है क्योंकि गुरु ही भगवान का दूसरा स्वरूप कहलाते हैं। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता डॉ. स्वामी श्याम सुन्दर शास्त्री ने की संचालन महंत श्री केशवानंद जी महाराज ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में महंत शिवशंकर गिरि, स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत दुर्गादास, महंत मोहनदास, महंत मोहनदास रामायणी, स्वामी रतन गिरि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी ऋषिरामकृष्ण, महंत कमलदास, महंत प्रेमदास, स्वामी दिपिन चेतन, महंत राजेंद्रानंद, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज समेत कइ्र्र संत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें