फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमों में कर्मचारियों की उपेक्षा पर धरना देते हुए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। संयुुक्त कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मेला भत्ता का भुगतान और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो संबंधित सभी विभागों में कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निकाय, प्राधिकरण, पंचायतं, परिवहन निगम, ऋषिकुल और गुरुकुल आदि विभागों के कर्मचारियों ने देवपुरा चौक के पास गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा के संरक्षक सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की है। कुंभ होने के डेढ़ वर्ष बाद भी अभी तक मेला भत्ता नहीं दिया गया है। मुख्य संयोजक दिनेश लखेड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा आदेश जारी किए जाते हैं कि निगमों एवं निकायों के कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति सभी लाभ मिलते रहेंगे, लेकिन उनके लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने के बाद कर्मचारी रैली निकालकर एचआरडीए कार्यालय पहुंचे, जहां पर जिलाधिकारी दीपक रावत को ज्ञाप सौंपा। इस मौके पर इंद्रसिंह रावत, शिवनारायण सिंह, अनुराग, देशराज राठौर, रामगोपाल, सीमा, सुनीता, बीर सिंह, सुनील राजौर, महावीर चौहान, आत्माराम बैनीवाल, सुनील राजौर, राकेश शर्मा, अशोक धींगान, शिव नारायण, सुनील राजौर, बीर सिंह असवाल, जगपाल सैनी, अभिनव, राजेश, किशोर, अशोक, संजय, अनुराग, मनोज, सुभाष, नरेश, प्रवीण आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें